Axis Bank: एक्सिस बैंक ने बदली ब्याज दरें, अब FD पर इतना मिलेगा ब्याज
एक्सिस बैंक ने FD पर 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की ब्याज दरों में बदलाव किया है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 7:46 PM
Axis Bank: एक्सिस बैंक ने सावधि जमा (Fixed Deposit) पर 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 14 अगस्त से लागू हो चुकी हा। एक्सिस बैंक 7 दिनों से 29 दिनों के बीच मैच्योरिटी वाली FD के लिए 2.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 30 दिनों से 3 महीने के बीच मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 3 फीसदी होगी। बैंक 3 महीने से 6 महीने के बीच मैच्योर होने वाली FD के लिए 3.5 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। 6 महीने से 1 साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 1 साल से 18 महीने के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.10 फीसदी होगा।
1 साल 5 दिन से 1 साल 11 दिन तक मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 5.15 फीसदी होगी। बैंक 18 महीने से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 5.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 2 साल से 3 साल के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 5.75 फीसदी तय की गई है।
जियो का धांसू प्लान, Netflix, Amazon Prime, Disney+Hotstar सब मिलेगा फ्री- जानें 300GB डेटा वाले प्लान के बारे में
14 अगस्त से एक्सिस बैंक की ये नई दरें..
7 दिन से 14 दिन - 2.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन -2.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन - 3.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन - 3.00 प्रतिशत
61 दिन लेकिन 3 महीने से कम - 3 प्रतिशत
3 महीने लेकिन 4 महीने से कम - 3.50 प्रतिशत
4 महीने लेकिन 5 महीने से कम - 3.50 प्रतिशत
5 महीने लेकिन 6 महीने से कम - 3.50 प्रतिशत
6 महीने लेकिन 7 महीने से कम - 4.40 प्रतिशत
7 महीने लेकिन 8 महीने से कम - 4.40 प्रतिशत
8 महीने लेकिन 9 महीने से कम - 4.40 प्रतिशत
9 महीने लेकिन 10 महीने से कम - 4.40 प्रतिशत
10 महीने लेकिन 11 महीने से कम - 4.40 प्रतिशत
11 महीने लेकिन 11 महीने 25 दिन से कम- 4.40 प्रतिशत
11 महीने 25 दिन लेकिन 1 साल से कम - 4.40 प्रतिशत
1 साल लेकिन 1 वर्ष 5 दिन से कम - 5.10 प्रतिशत
1 वर्ष 5 दिन लेकिन 1 वर्ष 11 दिन 5.15 प्रतिशत
1 वर्ष 11 दिन लेकिन 1 वर्ष 25 दिन 5.10 प्रतिशत
1 वर्ष 25 दिन लेकिन 13 महीने से कम - 5.10 प्रतिशत
13 महीने लेकिन 14 महीने से कम - 5.10 प्रतिशत
16 महीने लेकिन 17 महीने से कम - 5.10 प्रतिशत
17 महीने लेकिन 18 महीने से कम - 5.10 प्रतिशत
18 महीने लेकिन 2 साल से कम - 5.25 प्रतिशत
2 साल लेकिन 30 महीने से कम - 5.50 प्रतिशत
30 महीने लेकिन 3 साल से कम - 5.50 प्रतिशत
3 साल लेकिन 5 साल से कम - 5.40 फीसदी
5 से 10 साल - 5.75 प्रतिशत
Mutual Funds की शॉपिंग लिस्ट के ये 30 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में भी हैं शामिल
सीनियर सिटीजन को इस दर पर मिल रहा है ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दरों से अधिक ब्याज मिलता है।वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ही लागू होंगी।