जियो का धांसू प्लान, Netflix, Amazon Prime, Disney+Hotstar सब मिलेगा फ्री- जानें 300GB डेटा वाले प्लान के बारे में

जियो के प्लान में नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो और डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी जैसे OTT प्लेटफॉर्म की सर्विस फ्री दे रहा है

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 6:09 PM

रिलायस जियो (Reliance Jio) एक धांसू प्रोस्टपेड प्लान लेकर आया है। आज हम आपको बता रहे हैं जियो के 1,499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में जिसमें नेटफ्लिक्स, ऐमेजॉन प्राइम विडियो और डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी जैसे OTT प्लेटफॉर्म की सर्विस फ्री दे रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान्स के फायदों के बारे में..

जियो का 1499 रुपये वाला वाला प्लान

रिलायंस जियो के 1,499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन यानी एक बिल साइकिल जितनी है। इस प्लान में आपको 300GB डेटा मिल रहा है। डेटा खत्म होने पर 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज लगेगा।

मिल रही है ये सुविधा

जियो के पोस्टपेड प्लान में 500 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी साथ ही रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं।

ये प्लेटफॉर्म मिलेंगे मुफ्त


जियो के 1,499 रुपये वाले इस प्लान में नेटफ्लिक्स, ऐमेजॉन प्राइम, डिज्नी+हॉटस्टार, जियो टीवी और जियो न्यूज जैसे ऐप्स की सर्विस फ्री मिलती है। इसके अलावा जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड की मेंबरशिप भी फ्री मिलती है। जियो प्राइम के लिए ग्राहकों को 99 रुपये देने होते हैं, जो इस प्लान के साथ फ्री मिलेगा।

Dolly Khanna Portfolio: एक महीने में इस स्टॉक में करीब 20% की तेजी आने की उम्मीद, क्या आपके पास भी है ये शेयर

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।