FD Rates: अभी तक देश में ज्यादातर सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ाया है। लेकिन अब कुछ बैंक एफडी पर ब्याज घटाने लगे हैं। ग्राहकों को लिए बेहतर होगा कि वह समझकर सावधानी से एफडी में निवेश करें। ताकि, ज्यादा से ज्यादा रिटर्न कमा सकें। अभी तक एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने FD पर ब्याज घटाया है। एक्सिस बैंक ने अपनी फिक्सड डिपॉजिट पर 0.05 फीसदी से लेकर 0.20 फीसदी तक ब्याज कम किया है।
