Axis Bank Interest Rates On FD: आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) देश में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही है। इसके बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने अपने लोन और FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। हाल में ज्यादातर बैंकों ने एक ही महीने में दो बार एफडी पर ब्याज को रिवाइज किया है। यहां आपको एक्सिस बैंक (Axis Bank) के बल्क FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं। एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक, 10 करोड़ रुपये से 24.75 करोड़ रुपये तक, 24.75 करोड़ से 25 करोड़ रुपये, 25 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक, 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक और 100 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है। ये नई दरें 5 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक 7 से 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। ये नई दर 4.65 फीसदी से लेकर अधिकतम 6.80 फीसदी तक है।
