Get App

Ayushman Bharat: क्या अब 70 साल और ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को अलग हेल्थ पॉलिसी की जरूरत नहीं है?

सरकार ने हाल में 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत हेल्थ पॉलिसी के तहत लाने का ऐलान किया। अब बुजुर्गों के इलाज में उनकी इनकम आड़े नहीं आएगी। हालांकि, बुजुर्गों के लिए इस हेल्थ पॉलिसी के नियम और शर्तें क्या होंगी, अभी इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 1:36 PM
Ayushman Bharat: क्या अब 70 साल और ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को अलग हेल्थ पॉलिसी की जरूरत नहीं है?
आयुष्मान भारत सरकार की हेल्थ पॉलिसी है, जिसके तहत 5 लाख का कवर मिलता है।

बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। अब 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को सरकार की हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत का फायदा मिलेगा। इससे खासकर उन बुजुर्गों को काफी फायदा होगा, जो खुद हेल्थ पॉलिसी नहीं खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले पर ज्यादातर यूजर्स ने खुशियां जताई है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि अब सीनियर सिटीजंस को इंडिविजुअल हेल्थ पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं है। सवाल है कि क्या यह सही है?

ऐसे बुजुर्गों को लाभ जो खुद प्रीमियम नहीं चुका सकते

Bajaj Allianz General Insurance के हेड (हेल्थ एसबीयू एंड ट्रैवल) आशीष सेठी ने कहा, "अब बुजुर्गों के मेडिकल केयर की जरूरत ठीक तरह से पूरी होगी। अब उनके इलाज में इनकम आड़े नहीं आएगी।" सरकार का यह फैसला उन बुजुर्गों के लिए बहुत मायने रखता है जो खुद हेल्थ पॉलिसी का प्रीमियम नहीं चुका सकते। साथ ही उन बुजुर्गों को भी इससे काफी मदद मिलेगी, जिन्हें पहसे से डायबिटीज, बीपी, कैंसर और दिल की बीमारी है।

सभी बुजुर्गों को इससे नहीं होगा लाभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें