शादी को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर खूबसूरत जगहों का चुनाव करते हैं, लेकिन लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के एक कपल ने ऐसा ठिकाना चुना, जहां शादी करना लगभग नामुमकिन माना जाता है। डॉ. मोनिका नय्यर और इन्वेस्टमेंट बैंकर विवेक नंदा ने मिस्र के मशहूर गीजा पिरामिड के पास अपनी शादी का जश्न मनाया। खास बात यह रही कि इसके लिए उन्हें मिस्र के अधिकारियों से बेहद दुर्लभ अनुमति मिली।
