Ayushman Card: 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का होगा 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, जानिये कैसे और कहां कर सकते हैं अप्लाई
Ayushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY): देश में बुजुर्गों के लिए हेल्थ सर्विस को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा
अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
Ayushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY): अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह सुविधा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत दी जा रही है। इसके लिए अब आयुष्मान वय वंदना कार्ड को सीधे आयुष्मान ऐप के जरिए बनवाया जा सकता है। देश में बुजुर्गों के लिए हेल्थ सर्विस को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
क्या है आयुष्मान वय वंदना कार्ड?
यह एक स्पेशल हेल्थ आईडी कार्ड है, जो भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आता है। इस कार्ड के जरिए 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को देश के लिस्टेड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है। यह योजना साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू की गई थी, जो अब दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ बीमा योजना बन चुकी है।
किसे मिलेगा लाभ?
ये योजन सभी भारतीय नागरिकों के लिए है। अगर आपकी उम्र 70 साल या उससे अधिक आयु की है। जिनके पास वैलिड आधार कार्ड है। जिनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है। वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में इनकम की कोई बाध्यता नहीं है। आप अमीर हों या गरीब, यदि आपकी उम्र 70 या उससे अधिक है, तो आप इसके लिए पात्र हैं।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
आधार कार्ड (उम्र और पहचान के लिए)
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
कैसे करें अप्लाई?
आप दो तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं – मोबाइल ऐप के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर।
1. आयुष्मान ऐप से अप्लाई करने का तरीका
गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें।
Beneficiary के रूप में लॉगिन करें।
मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, फिर OTP से वेरिफाई करें।
Enrollment for 70+ विकल्प चुनें।
आधार नंबर दर्ज करें और e-KYC पूरी करें।
अपनी फोटो अपलोड करें और जरूरी जानकारी भरें।
फॉर्म सबमिट करें।
कुछ ही मिनटों में कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
2. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई करें
https://pmjay.gov.in पर जाएं।
मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
Enrollment for Senior Citizens (70+) पर क्लिक करें।
आधार नंबर डालें और OTP या बायोमेट्रिक्स के जरिए e-KYC करें।
जरूरी विवरण भरें, सहमति दें और लाइव फोटो अपलोड करें।
सबमिट करते ही 15-20 मिनट में कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
अब तक कितने लोगों ने अप्लाई किया?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 65,97,096 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 64,96,101 मंजूर हो चुके हैं। करीब 96,203 एप्लिकेशन प्रोसेस हो रही है। 4,792 आवेदन कई कारणों से अस्वीकार किए गए हैं। फिलहाल केवल 434 कार्ड ही बांटे गए हैं।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा आवेदन हुए?
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से सबसे अधिक आवेदन आए हैं।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आवेदन में किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप 24×7 इन टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
14555
1800-11-0770
आयुष्मान वय वंदन कार्ड उन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो सकता है जिन्हें इलाज के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। चाहे दिल की सर्जरी हो, डायलिसिस, कैंसर का इलाज या कोई भी गंभीर बीमारी – यह कार्ड तय करता है कि इलाज समय पर और मुफ्त में हो सके।