Baba Vanga: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने मचाया भूचाल, सोना-चांदी को लेकर बड़ा खुलासा

Baba Vanga: बाल्कन की नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी उस भविष्यवाणी को लेकर है, जिसमें उन्होंने सोना और चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की बात कही थी। बाजार में हालिया हलचल के बीच उनकी बातें फिर से लोगों का ध्यान खींच रही हैं

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
Baba Vanga: गिरावट के बाद एक बार फिर सोना-चांदी में तेजी देखने को मिली।

बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उन्हें उनकी रहस्यमयी भविष्यवाणियों और असाधारण दृष्टि के कारण “बाल्कन की नास्त्रेदमस” कहा जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में दुनिया से जुड़े कई बड़े घटनाक्रमों को पहले ही भांप लिया था, जिनमें वैश्विक राजनीति, प्राकृतिक आपदाएं और आर्थिक उतार-चढ़ाव शामिल रहे हैं। समय-समय पर उनकी कही कुछ बातें सच साबित होने का दावा किया जाता रहा है, जिस वजह से आज भी लोग उनकी भविष्यवाणियों को गंभीरता से लेते हैं। हाल के दिनों में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं, खासतौर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था और संभावित वित्तीय संकट को लेकर।

ऐसे दौर में जब दुनिया पहले से ही आर्थिक अस्थिरता, महंगाई और बाजारों की अनिश्चितता से जूझ रही है, उनकी कही बातें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक, बाबा वेंगा का नाम फिर से जोर-शोर से लिया जा रहा है।

नकदी संकट को लेकर क्या कहा था बाबा वेंगा ने


बाबा वेंगा ने पहले ही इशारा कर दिया था कि दुनिया को बड़े स्तर पर कैश क्रैश का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक एक वक्त ऐसा आएगा जब कागजी नोटों की अहमियत खत्म हो जाएगी और लोग नकदी की कमी से जूझेंगे। ऐसे हालात में सोना, चांदी और तांबा ही सबसे सुरक्षित सहारा बनेंगे।

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल ने बढ़ाई हलचल

पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। सोना एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम करीब 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गया, जबकि चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया। निवेशकों को भारी रिटर्न मिलने से इन धातुओं की अहमियत और बढ़ गई।

अचानक आई गिरावट ने बदले हालात

तेजी के बाद 30 जनवरी को सोना-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तीन दिनों तक भाव लुढ़कते रहे, जिससे कई निवेशक घबरा गए और उन्होंने वर्चुअल गोल्ड व सिल्वर बेचने शुरू कर दिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे मौके के तौर पर देखा और गिरावट में खरीदारी की।

फिर संभला बाजार, लौटने लगी चमक

गिरावट के बाद एक बार फिर सोना-चांदी में तेजी देखने को मिली। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.59 लाख रुपये के करीब पहुंचा, जबकि चांदी भी मजबूत स्तर पर नजर आई। हालात चाहे जैसे भी हों, निवेशकों का भरोसा इन धातुओं पर बना हुआ है।

क्या 2026 की भविष्यवाणी समय से पहले दिखने लगी?

डॉलर में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच कई लोगों को लगने लगा है कि बाबा वेंगा द्वारा बताए गए आर्थिक संकट के संकेत 2026 से पहले ही नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि लोग अब बैंक, एफडी और नकदी से ज्यादा सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।