Silver Price Today: सस्ती हुई चांदी, जानें 15 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक 1 किलो की कीमत

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 489 रुपये तक गिरी और कीमत ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 9:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.29% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.950 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 489 रुपये तक गिरी और कीमत ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 232690 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,32,570 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 63.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत लुढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई। दिल्ली में चांदी की कीमत 2,34,600 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है।

इंटरनेशनल मार्केट कितने गिरे दाम


इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.29% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.950 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.01% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4351.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,44,900
मुंबई ₹2,44,900
कोलकाता ₹2,44,900
चेन्नई ₹2,44,900
लखनऊ ₹2,44,900
पटना ₹2,44,900
जयपुर ₹2,44,900
अहमदाबाद ₹2,44,900
पुणे ₹2,44,900
बेंगलुरु ₹2,44,900
हैदराबाद ₹2,44,900
भोपाल ₹2,44,900
चंडीगढ़ ₹2,44,900
नोएडा ₹2,44,900
गुरुग्राम ₹2,44,900

MCX पर क्या है प्राइस?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 260 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,52,848 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 489 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

क्या कहते है बाजार जानकार

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी टूटकर 64 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट है क्योंकि निवेशकों ने फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी को ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे चांदी की मांग पर और दबाव पड़ा है।

 Silver Gold Price: विदेश में सस्ता हुआ सोना-चांदी, इस कारण पड़ रहा दबाव, आगे क्या होनी चाहिए रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।