Get App

Bajaj Finance के FD में ज्यादा इंटरेस्ट कमाने का मौका, लेकिन ये बातें भी जान लें

बजाज फाइनेंस के इस एफडी के साथ अच्छी बात यह है कि इसे AAA रेटिंग हासिल है। यह ज्यादा सेफ्टी का संकेत है। इसका मतलब है कि कंपनी के डिफॉल्ट करने का रिस्क न के बराबर है। इसका इंटरेस्ट रेट भी दूसरी एनबीएफसी के फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2023 पर 6:15 PM
Bajaj Finance के FD में ज्यादा इंटरेस्ट कमाने का मौका, लेकिन ये बातें भी जान लें
सेफ्टी के मामले में एनबीएफसी डिपॉजिट और बैंक एफडी को एक बराबर नहीं माना जा सकता है। इसलिए एनबीएफसी के डिपॉजिट में सिर्फ ऐसे लोगों को निवेश करना चाहिए, जो थोड़ा रिस्क ले सकते हैं।

Bajaj Finance ने पिछले हफ्ते एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया। अब 44 महीने के डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट 8.35 फीसदी हो गया है, जो सबसे ज्यादा है। बुजुर्गों को 0.25 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा। इससे सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 8.60 फीसदी हो जाएगा। सवाल है कि क्या आपको ज्यादा इंटरेस्ट कमाने के इस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

हाई क्रेडिट रेटिंग

बजाज फाइनेंस के इस एफडी का इंटरेस्ट रेट ज्यादा होने के साथ ही उसकी क्रेडिट रेटिंग भी हाई है। इसलिए इसमें निवेश करना फायदेमंद है। लेकिन, छोटी अवधि के एफडी में ज्यादा इंटरेस्ट रेट्स के दूसरे ऑप्शंस भी हैं। हालांकि, आपको यह समझने की जरूरत है कि सेफ्टी के मामले में एनबीएफसी डिपॉजिट और बैंक एफडी को एक बराबर नहीं माना जा सकता है। इसलिए एनबीएफसी के डिपॉजिट में सिर्फ ऐसे लोगों को निवेश करना चाहिए, जो थोड़ा रिस्क ले सकते हैं। सीनियर सिटीजंस के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) का इंटरेस्ट रेट भी 8.2 फीसदी है। इसमें किसी तरह का रिस्क भी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें