Get App

Bajaj Finance Fixed Deposit: बजाज फाइनेंस के FD में करें निवेश, 6.75 फीसदी मिल रही है ब्याज

बजाज फाइनेंस ऑनलाइन FD स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को 6.75 फीसदी ब्याज मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 5:00 PM
Bajaj Finance Fixed Deposit: बजाज फाइनेंस के FD में करें निवेश, 6.75 फीसदी मिल रही है ब्याज

Bajaj Finance Fixed Deposit: कोरोना काल के इस दौर में हर कोई बेहतर और सुरक्षित निवेश की तलाश में है। अगर आप भी अपने पैसों को बेहतर तरीके से निवेश करना चाहते हैं तो FD (Fixed Deposit) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

जो निवेशक जोखिम से बचना चाहते हैं तो उनके लिए FD अच्छा विकल्प होता है। इसमें निवेश की गई रकम की सुरक्षित, सुनिश्चित लाभ, निवेश करने में आसानी और पेमेंच पाना आसाना रहता है। यह FD बाजार की गतिविधियों से प्रभावित नहीं होती है।

आमतौर पर ऐसे निवेश करने में थोड़ा कम रिटर्न मिलता है। जिससे निवेशक यहां पैसे कम लगाते हैं। लेकिन बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) एक ऐसा फाइनेंस (financier) है जो निवेशकों को सुरक्षा और हाई रिटर्न का दोहरा लाभ मुहैया कराता है। शायद यही वजह है कि बजाज फाइनेंस ऑनलाइन (Bajaj Finance online) FD एक पसंदीदा निवेश विकल्प है।

जानिए FD में कितनी मिल रही है ब्याज

निवेशकों के सामने पैसा जमा करने और रिटर्न पाने के कई अच्छे विकल्प हैं। FD में निवेश करने के लिए ऊंची ब्याज दरें बेहद आकर्षक होती हैं। ऐसे में बजाज फाइनेंस ऑनलाइन FD निवेश का अच्छा साधन हो सकता है। इसमें FD प्लान में आकर्षक रिटर्न का दावा किया जाता है।

बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी (FD) स्कीम में सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज मिल रही है। वहीं नॉन सीनियर सिटीजन को 6.60 फीसदी ब्याज की दर निर्धारित है। इसमें ऑनलाइन निवेश करना होगा।

पोस्ट ऑफिस और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा बजाज ऑनलाइन FD पर ब्याज मिल रहा है। मैच्योरिटी पर इसमें बैंक और पोस्ट ऑफिस से ज्यादा रिटर्न मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें