Bank Employees Salary: सैलरी बढ़ाने के लिए बैंक यूनियन मांग रही है कर्मचारियों से कमीशन, वेतन बढ़ाने की देनी होगी फीस

Bank Employees Salary Hike: बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अब एसोसिएशन कमीशन लेने वाली है। जिन कर्मचारियों को उनके वेतन में बकाया मिलना है, उनके वेतन में से 4% की कटौती की जाएगी। ये कटौती बैंक यूनियन को उनकी यूनियन फीस या योगदान के हिस्से के तौर पर मिलेगा

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
Bank Employees Salary Hike: बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अब एसोसिएशन कमीशन लेने वाली है।

Bank Employees Salary Hike: बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अब एसोसिएशन कमीशन लेने वाली है। बैंक यूनियन 12वें द्विपक्षीय समझौते (BP) यानी सैलरी बढ़ाने के लिए की गई एसोसिएशन की मेहतन और काम के लिए फीस बैंक कर्मचारियों को चुकानी होगी। कर्मचारियों की नेट सैलरी एरियर पर 4% कमीशन एसोसिएशन वसूलेगा। अगर आसान शब्दों में बात करें तो जिन कर्मचारियों को उनके वेतन में बकाया मिलना है, उनके वेतन में से 4% की कटौती की जाएगी। ये कटौती बैंक यूनियन को उनकी यूनियन फीस या योगदान के हिस्से के तौर पर पे किया जाएगा। भारतीय बैंक संघ (IBA) का हवाला देते हुए हेलोबैंकर की रिपोर्ट में ये कहा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि इस कटौती का कैलकुलेशन भविष्य निधि (PF) या राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और आयकर में योगदान के हिसाब से किया जाएगा।

एआईबीईए (AIBEA) : 20%

स्टेट फेडरेशन (State Fedration) : 40%


बेस यूनियन (Base Union): 40%

इसके अलावा बेस यूनियनों को आवंटन के तहत 10% ऑल इंडिया बैंक वाइज फेडरेशन के लिए तय किया गया है। बैलेंस 30% बेस यूनियनों के लिए रखा जाएगा। यहां आपको बता रहे हैं कि बैंक कर्मचारियों पर किस तरीके से कमीशन लगेगा और किस तरीके से चुकाना होगा। अगर नेट एरियर डिडक्शन के बाद 1 लाख रुपये हुआ तो आप बैंक यूनियन को 4,000 रुपये कमीशन के तौर पर देना होगा।

ये 4,000 रुपये का कमीशन बैंक यूनियनों में इस तरीके से बांटा जाएगा..

AIBEA को ₹800 मिलेंगे

स्टेट फेडरेशन को ₹1,600 मिलेंगे

ऑल इंडिया बैंकवाइज फेडरेशन को ₹400 मिलेंगे

बेस यूनियनों को ₹1,200 मिलेंगे

आईबीए ने पिछले हफ्ते बैंक कर्मचारियों के लिए 17% की सालना वेतन बढ़ोतरी पर सहमति दी थी। इस कदम से पब्लिक सेक्टर बैंकों को लगभग ₹8,284 करोड़ का अतिरिक्त सालाना बोझ बढ़ जाएगा। वेतन बढ़ोतरी से 8 लाख बैंक कर्मचारियों को फायदा होगा, जो नवंबर 2022 से लागू होगा। समझौते की मुख्य बातों में सरकारी नोटिफिकेशन में सभीशनिवारों को छुट्टियों के रूप में मान्यता देना भी शामिल था। जैसा कि ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने कहा है, यह कदम कर्मचारियों के लिए बेहतर ऑफिस पर्सनल लाइफ बैंलेंस करने में मदद देगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की स्पेशल FD, मिलेगा 7.1 फीसदी का इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।