Get App

Fixed Deposit Rate: ये 4 सरकारी बैंक दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज, मोटी कमाई का अच्छा मौका

Fixed Deposit Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लगातार रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सभी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 11:10 PM
Fixed Deposit Rate: ये 4 सरकारी बैंक दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज, मोटी कमाई का अच्छा मौका
ये 4 सरकारी बैंक कर्मचारियों को दे रहे हैं 7 फीसदी से अधिक ब्याज।

BoB vs BOI vs UBI vs Canera Bank Fixed Deposit Rate of 7 percent: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लगातार रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर सभी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। अभी तक जिन बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है उसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल हैं। यहां आपको 4 बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा FD दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 1 नवंबर 2022 से 399 दिनों के लिए 7.50% प्रति वर्ष की सालाना ब्याज दरों के साथ "बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजना" शुरू की है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% प्रति वर्ष का एक्स्ट्रा ब्याज और अलग 0.25% का ब्याज भी शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिनों की तिरंगा प्लस जमा योजना पर आम जनता को 6.75% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% का ब्याज मिल रहा है। एनआरई, एनआरओ को 7% का ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का ब्याज मिल रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया की FD दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें