अभी हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक लगातार रेपो रेट में बढ़ोतर कर रहा है। मई से लेकर अब तक आरबीआई रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। तब से लेकर अब तक आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंक ने एफडी की दरों में भी बढ़ोतरी की है। कई बैंक सीनियर सिटीजन को 8.50 फीसदी तक का ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। आरबीआई के रेपो रे बढ़ाने से छोटी बचत योजनाएं और एफडी निवेश के लिए पहले से ज्यादा आकर्षित हो गई है। सरकार ने भी जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कौनसी योजना निवेश के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
यहां एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, और आईसीआईसीआई बैंक, पीपीएफ, एससीएसएस, पीओटीडी, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की जमा पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बताया जा रहा है। केंद्रीय बजट 2023 में वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजना (SCSS) और डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) की जमा सीमा में 50% की बढ़ोतरी की है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एफडी ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक की Fixed Deposit की दरें
एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7 प्रतिशत तक की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 7.5 प्रतिशत तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक आम जनता को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में 25-50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। रिवाइज एफडी दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर दी जा रही है।
लघु बचत योजनाएं (Small Saving Scheme)
ये सरकार की चलाई जा रही बचत योजनाएं हैं। छोटी बचत योजनाओं की तीन केटेगरी हैं- सेविंग डिपॉजिट, सोशल सिक्योरिटी और मंथली इनकम प्लान आदि। सेविंग डिपॉजिट में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे बचत प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय योजना में मासिक आय खाता शामिल है।
1 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.5 फीसदी
2 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.8 फीसदी
3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.9 फीसदी
5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.0 फीसदी
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.0 प्रतिशत
किसान विकास पत्र: 7.2 प्रतिशत
सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF): 7.1 प्रतिशत
सुकन्या समृद्धि खाता: 7.6 फीसदी
सीनियर सिटीजन सेविंग योजना: 8.0 प्रतिशत
मंथली इनकम सेविंग स्कीम: 7.1 प्रतिशत।