बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! देश में 5 दिन खुलेंगे बैंक? 28 जुलाई को होगा फैसला

Bank Five Days Working 2 days off: देशभर के बैंक कर्मचारियों को अगले हफ्ते बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, इस बात की तैयारी चल रही है कि अब बैंक कर्मचारियों को महीने के सभी शनिवार को छुट्टी मिलेगी। इस बारे में इस हफ्ते बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 4:50 PM
Bank Five Days Working 2 days off: देशभर के बैंक कर्मचारियों को शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Bank Five Days Working 2 days off: देशभर के बैंक कर्मचारियों को अगले शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, इस बात की तैयारी चल रही है कि बैंक कर्मचारियों को महीने के सभी शनिवार को छुट्टी मिले। इस बारे में तीन दिन बाद बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। दरअसल, 28 जुलाई को बैंक कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर बैठक होनी है जिस पर अहम फैसला लिया जा सकता है।

5 दिन करना होगा काम और 2 दिन मिलेगा आराम

अभी भारत में बैंकों में हर हफ्ते के रविवार और हर दूसरे और चौथे हफ्ते के शनिवार को छुट्टी मिलती है। बदलाव के बाद अब हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। यानी, अगर फैसला हो जाता है बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम होगा। इसके तहत बैंक कर्मचारी हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन काम करेंगे, जबकि शनिवार और रविवार को दो दिन की छुट्टी होगी।


ग्राहकों को हो सकती है परेशानी

बैंकों के 5 दिन काम करने से ग्राहकों को परेशानी जरूर हो सकती है। बैंक के कई सारे काम जो बैंक जाकर निपटाने होते हैं, उसमें ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। काफी सारे नौकरीपेशा ऐसे हैं जो शनिवार के दिन अपनी छुट्टी के दिन जाकर अपना काम निपटाते हैं। ऐसे में उन्हें ऑफिस की छुट्टी लेकर या टाइम निकालकर ब्रांच जाना पड़ेगा।

28 जुलाई को होगी अहम बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते शुक्रवार 28 जुलाई को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें बैंकों के पांच दिन काम करने यानी 5 दिनों के वर्किंग पर मुहर लग सकती है। 28 जुलाई को इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज के साथ बैठक करने जा रहा है। इससे पहले मई महीने में कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईबीए और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज पांच दिन काम करने पर सहमत हो गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने 17 जुलाई को कहा था कि उसने बैठक में 5 दिन काम करने का प्रस्ताव रखा है। 28 जुलाई को इसी मुद्दे पर चर्चा होनी है।

JUBILANT FOOD Q1 RESULT: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 28.9 करोड़, आय बढ़कर हुई 1,334.5 करोड़ रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।