Bank Holiday: आज बंद रहेंगे बैंक, जानिये अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक RBI लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना है और इस दौरान बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। पूरे महीने अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्योहारों की छुट्टियों के साथ-साथ रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 7:15 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना है और इस दौरान बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। पूरे महीने अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्योहारों की छुट्टियों के साथ-साथ रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां

1 अक्टूबर: दशहरा, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, असम, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद।


2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। यह एक नेशनल हॉलिडे है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शाखाएं इस दिन काम नहीं करेंगी।

3 और 4 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा पर छुट्टी।

6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा पर बैंक बंद।

7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी।

10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर बैंक बंद।

18 अक्टूबर: असम में काती बिहू की छुट्टी।

दिवाली और उससे जुड़ी छुट्टियां

अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों की वजह से रहेंगी।

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा पर लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद।

21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी।

22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दिवाली नया साल और बलिपद्यमी पर बैंक बंद।

23 अक्टूबर: भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छुट्टी।

छठ पूजा और अन्य छुट्टियां

27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) की छुट्टी।

28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) पर बैंक बंद।

31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर छुट्टी।

वीकेंड की छुट्टियां

11 अक्टूबर: दूसरा शनिवार

25 अक्टूबर: चौथा शनिवार

हर रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी

बैंक छुट्टियां राज्यों और त्योहारों के हिसाब से तय होती हैं। यानी सभी जगह एक ही दिन बैंक बंद हों, यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आप अक्टूबर में बैंक जाने वाले हैं तो अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लें। हालांकि, ग्राहकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।