Bank Holiday: कल गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक, जानिये कौनसी सर्विस कर सकेंगे इस्तेमाल

Bank Holiday: कल पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस के दिन गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे थे, तो जान लें कि कल पब्लिक हॉलिडे है

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

Bank Holiday: कल पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस के दिन गुरुवार 25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे थे, तो जान लें कि कल पब्लिक हॉलिडे है। पब्लिक हॉलिडे के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। यानी, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस काउंटर पर उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी चेक क्लीयरेंस, कैश जमा या निकालना और ब्रांच से जुड़े दूसरे काम नहीं हो पाएंगे। ऐसे में जिन लोगों को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, उन्हें पहले ही उसकी प्लानिंग कर लेनी चाहिए।

हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और ATM से कैश निकालने जैसे काम कर सकेंगे। फिर भी, ब्रांच से जुड़े जरूरी कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।


दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां

24 दिसंबर (क्रिसमस ईव)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर (क्रिसमस)

पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

27 दिसंबर

सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर (यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि)

शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर (न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा)

आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों के लिए क्या रहेगा चालू?

बैंक बंद होने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरिंग, कैश जमा करना या निकालना और काउंटर से जुड़े कामकाज नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ये सर्विस नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आती हैं।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।