SBI Bank Holiday: कल 26 जून, शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी, देखें हॉलिडे लिस्ट

RBI Bank Holiday List: इस हफ्ते मुहर्रम की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में चांद दिखने के आधार पर छुट्टियों की तारीखों में हुए बदलाव के कारण लोग उलझन में हैं कि बैंक आज खुले हैं या कल बंद रहेंगे? अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो RBI की ये आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज गुरुवार, 25 जून को भारत भर में लगभग सभी बैंक ब्रांच सामान्य रूप से काम कर रही हैं

Muharram 2026 Bank Holiday: मुहर्रम और आशूरा के मौके पर बैंकों की छुट्टियों को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में चांद दिखने के आधार पर छुट्टियों की तारीखों में हुए बदलाव के कारण लोग उलझन में हैं कि बैंक आज खुले हैं या कल बंद रहेंगे?

अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक कर लें। आइए आपको बताते हैं कल, 26 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद।

आज 25 जून को कहां खुला है और कहां बंद?


RBI के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज गुरुवार यानी 25 जून को भारत भर में लगभग सभी बैंक ब्रांच सामान्य रूप से काम कर रही हैं। वैसे आज मुहर्रम के मौके पर केवल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सर्कल में बैंकों की छुट्टी रखी गई है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बिहार और देश के बाकी अन्य राज्यों में आज बैंक पूरी तरह खुले हैं। आप कैश जमा करने, पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अकाउंट से जुड़े अन्य कामों के लिए बेफिक्र होकर अपनी ब्रांच जा सकते हैं।

कल 26 जून, शुक्रवार को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल यानी 26 जून 2026 शुक्रवार को आशूरा/मुहर्रम के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, जम्मू और श्रीनगर सहित देश के 18 मुख्य बैंकिंग सर्किलों में कल बैंक बंद रहेंगे।

केरल में क्यों अचानक बदली गई छुट्टी की तारीख?

केरल सरकार ने पहले मुहर्रम के मौके पर 25 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, चांद दिखने की पुष्टि और स्थानीय मुस्लिम संगठनों से बातचीत के बाद राज्य सरकार ने इस फैसले को बदल दिया। सरकार ने आधिकारिक छुट्टी को 25 जून से हटाकर 26 जून कर दिया। यही वजह है कि केरल में भी आज 25 जून को सभी बैंक और सरकारी दफ्तर खुले हैं और वहां कल यानी 26 जून को छुट्टी रहेगी।

जून के आखिरी हफ्ते में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जून का यह महीना खत्म होने वाला है और इसके आखिरी हफ्ते में छुट्टियों की लंबी झड़ी लग रही है। 26 जून से लेकर 30 जून के बीच बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

26 जून 2026 (शुक्रवार): मुहर्रम के चलते दिल्ली, यूपी, मुंबई, कोलकाता समेत देश के 18 मुख्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

27 जून 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।

28 जून 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

29 जून 2026 (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर केवल शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 जून 2026 (मंगलवार): रेमना नी (Remna Ni) के अवसर पर केवल आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।