Bank Holiday: 24 अक्टूबर से इन जगहों पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है सोमवार 26 अक्टूबर की छुट्टी

छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। ग्राहक जरूरी बैंकिंग कामकाज के लिए इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब ज्यादातर बैंकों ने अपनी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी हैं

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सभी बैंकों को छुट्टियों के मामले में आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना होता है।

अगर आप बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पहले यह पता कर लेने की जरूरत है कि वह खुला है या नहीं। दरअसल, कई जगहों पर 24 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में उन्हें मंगलवार यानी 27 अक्तूबर तक इंतजार करना होगा। सभी बैंकों को छुट्टियों के मामले में आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना होता है।

इन जगहों पर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लगातार तीन दिन बैंकों में छुट्टी है। इन जगहों पर 24 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। यह नियम सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सहित सभी बैंकों पर लागू होगा। इन सभी बैंकों की शाखाएं 24 से 26 अक्तूबर तक लगातार तीन दिन बंद रहेंगी।


24 और 25 अक्टूबर को देशभर में बैंकों में छुट्टी

24 अक्तूबर को शनिवार है। 25 अक्तूबर को रविवार है। 24 अक्तूबर को इस महीने का चौथा शनिवार है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हर महीने हर रविवार को बैंक की सभी शाखाएं बंद रहती हैं। 26 अक्तूबर यानी सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस या महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। जम्मू-कश्मीर में 26 अक्तूबर को विलय दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्तूबर को कश्मीर का भारत में विलय हुआ था।

आज शुक्रवार को इन जगहों पर बैंकों में छुट्टी

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में 23 अक्तूबर यानी शुक्रवार को सभी बैंक बंद हैं। इसका मतलब है कि राज्य में सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक सहित सभी बैंकों की शाखाएं शुक्रवार को बंद हैं। दरअसल सिक्किम में लगातार पांच दिन दिन बैंकों में छुट्टी है। 21 अक्तूबर को राज्य में बैंकों में विजय दशमी की छुट्टी थी। 22 और 23 अक्तूबर को दुर्गापूजा की छुट्टी है। 24 अक्तूबर को शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। 25 अक्तूबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: FD Interest Rates: इस सरकारी बैंक ने एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज

इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। ग्राहक जरूरी बैंकिंग कामकाज के लिए इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब ज्यादातर बैंकों ने अपनी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी हैं। बैंकों के ग्राहक बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए भी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बैंकों ने अपनी कुछ सर्विसेज व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध करा दी है। इनका इस्तेमाल छुट्टी के दौरान किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।