Bank Holiday: कल गुरुवार 29 अक्टूबर को यहां बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: बैंक आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, छुट्टियों का ऐलान करते हैं। बैंकों में राज्य और इलाके के पर्व-त्योहार के हिसाब से छुट्टियां होती हैं। आरबीआई के नियम सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों पर लागू होते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 1:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बार शनिवार यानी 31 अक्तूबर को बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी। 31 अक्तूबर इस महीने का पांचवां शनिवार है।

Bank Holiday: इस हफ्ते गुरुवार को यानी कल कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी है। बैंक आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, छुट्टियों का ऐलान करते हैं। बैंकों में राज्य और इलाके के पर्व-त्योहार के हिसाब से छुट्टियां होती हैं। 29 अक्तूबर यानी गुरुवार को शिमला सहित हिमाचल प्रदेश में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी वजह करवा चौथ है।

करवा चौथ के मौके पर छुट्टी का ऐलान 

करवा चौथ इस बार 29 अक्तूबर को है। आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट में गुरुवार को करवा चौथ की छुट्टी है। इसमें बताया गया है कि गुरुवार को शिमला, हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी रहेगी। सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सहित सभी बैंकों की शाखाएं गुरुवार को बंद रहेंगी।


बैंक जाने से पहले छुट्टी के बारे में चेक कर लें

यह ध्यान में रखना जरूरी है कि अगर आप हिमाचल प्रदेश में नहीं रहते हैं तो बैंक की शाखा में जाने से पहले यह चेक कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं। यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि इस बार शनिवार यानी 31 अक्तूबर को बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी। 31 अक्तूबर इस महीने का पांचवां शनिवार है। हर महीने के सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं।

हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार छुट्टी

आरबीआई के नियम के मुताबिक, हर महीने सभी रविवार को बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं। यह नियम सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित सभी तरह के बैंकों पर लागू होता है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं। पहले और तीसरे शनिवार को बैंक की शाखाएं खुली रहती हैं। अगर महीने में पांच शनिवार हैं तो पांचवें शनिवार को भी बैंक खुले रहते हैं।

यह भी पढ़ें: त्योहारों के दौरान ये क्रेडिट कार्ड दे रहे सबसे ज्यादा डिस्काउंट, जानिए किन-किन प्रोडक्ट्स पर हैं ये ऑफर

छुट्टी के दौरान भी ये सेवाएं चालू रहेंगी

बैंकों में छुट्टी के दौरान भी बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। सभी एटीएम भी खुले रहते हैं। इसका मतलब है कि छुट्टी के दिन भी बैंक से जुड़े जरूरी काम नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए पूरे किए जा सकते हैं। बैंकों के मोबाइल ऐप पर अब कई सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। इसके अलावा बैंकों के एटीएम में भी डिपॉजिट और विड्रॉल सहित कई सेवाएं उपलब्ध हैं। यूपीआई सेवाएं भी आम दिनों की तरह काम करती रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।