Bank Holidays August 2023: अगले महीने अगस्त में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखे लें। अगस्त में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त में 14 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम निपटाने में परेशानी हो सकती है क्योंकि बैंक कम दिन खुलेंगे। हालांकि, इन 14 दिनों की छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भा शामिल है। हालांकि, ग्राहक ऑनलाइन सर्विस जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के अलावा गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अगस्त में शनिवार और रविवार समेत कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त महीने में 4 रविवार हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टियां हैं। यानी, पूरे देश में ये 6 छुट्टियां तय हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां देश भर के बैंकों पर लागू होंगी, जबकि कुछ राज्यों और एरिया में लागू होंगी। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं। इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्यों की होती है और नेशनल छुट्टियों के दौरान देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त 2023 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक – ये है पूरी लिस्ट
8 अगस्त 2023 - टेंडोंग लो रम फाट
12 अगस्त 2023- दूसरा शनिवार
15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2023 - पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2023 - श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार
30 अगस्त 2023- रक्षा बंधन
31 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन / श्री नारायण गुरु जयंती / पंग-लहबसोल
ग्राहक कर सकते हैं ऑनलाइन सर्विस के जरिये काम
बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।
यूपीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, जबकि कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप नेटबैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपना काम कर सकते हैं।
आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।