Bank Holiday: आज शनिवार 25 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक या होगा काम? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday on Saturday: सभी बैंक आज शनिवार 25 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे। आज दिसंबर महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के मुताबिक सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। बैंक देश के सभी राज्यों दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि में बंद रहेंगे

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 9:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Saturday : सभी बैंक आज शनिवार 25 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Saturday: सभी बैंक आज शनिवार 25 जनवरी 2025 को बंद रहेंगे। आज जनवरी महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के मुताबिक सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। बैंक देश के सभी राज्यों दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि में बंद रहेंगे।

चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे बैंक

शनिवार 25 जनवरी 2025 को देशभर के सभी बैंक चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में पब्लिक हॉलिडे होता है। इस दिन सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस मिलती रहेंगी। इससे ग्राहक अपनी सभी जरूरी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।


ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल

बैंकिंग सर्विस से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें। छुट्टी के कारण ज्यादा कैश निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग काम अगले वर्किंग डे पर ही हो पाएंगे।

जनवरी 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

25 जनवरी: चौथा शनिवार

26 जनवरी: रविवार, गणतंत्र दिवस

सभी जगह मिलेगी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस

बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सर्विस ली जा सकती हैं। कैश की जरूरत होने पर एटीएम से भी कैश निकाला जा सकता है।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जनवरी 2025 1 2 6 11 14 15 16 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने दिया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
नव वर्ष दिवस / लूसोंग/नामसूंग 1
लूसोंग/नामसूंग / नए साल का उत्सव 2
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी जयंती 6
मिशनरी दिवस/ इमोइनू इरात्पा 11
मकर संक्रांति / उत्‍तरायण पुण्‍यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / माघ बिहु/ हजरत अली का जन्म दिवस 14
तिरूवल्‍लुवर दिवस 15
उषवर दिवस 16
सुभाष चंद्र बोस जयंती/वीर सुरेंद्रसाई जयंती 23

RBI: 1600 नंबर सीरीज ही है सच्चा, बाकी किसी नंबर से आए कॉल, हो जाएं सतर्क, बैंकिंग फ्रॉड का है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।