Bank Holiday: क्या आप शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं। दरअसल, 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जयंती भी है। चौथे शनिवार के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक क्रिसमस के कारण भी कुछ राज्यों में बंद रहेंगे।
