Bank Holiday: 16 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, मुंबई में ईद-ए-मिलाद की बुधवार को होगी छुट्टी, यहां जानें कारण

Bank Holiday: मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। अब यह छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर 2024 को होगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं के अनुरोध पर यह बदलाव किया है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया था कि अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
Public Holiday: मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है।

Bank Holiday: मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। अब यह छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर 2024 को होगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं के अनुरोध पर यह बदलाव किया है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया था कि अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है, इसलिए मुस्लिम समुदाय ने 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकालने का फैसला किया ताकि दोनों त्योहारों को धूमधाम से मनाया जा सके।

मुंबई में 18 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक

महाराष्ट्र में सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक 16 सितंबर की जगह 18 सितंबर को बंद होंगे। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है, 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के मौके पर मुंबई में बैंक बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टी 16 सितंबर को तय थी लेकिन लेकिन मुस्लिम समुदाय के नेताओं की बैठक के बाद इसे 18 सितंबर कर दिया गया। यह निर्णय अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन के साथ टकराव से बचने के लिए लिया गया है। ताकि दोनों त्योहार शांति और उत्साह से मनाए जा सकें।


16 सितंबर की जगह 18 सितंबर को बंद होगी मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ने इस बदलाव का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर पंकज दहाने ने कहा कि यह बदलाव दोनों समुदायों के बीच एकता और सहअस्तित्व को दर्शाता है। पिछले साल भी गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम समुदाय ने अपनी धार्मिक गतिविधियों को रीशेड्यूल किया था। मुंबई में ईद-ए-मिलाद का जुलूस तुर्भे से शुरू होता है और वाशी, कोपरखैरेने होते हुए घंसोली दरगाह पर समाप्त होता है। अब ईद-ए-मिलाद के लिए मुंबई 16 सितंबर की बजाय 18 सितंबर को बंद रहेगी। सरकार ने यह कदम मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं के अनुरोध पर ही किया है।

ईद-ए-मिलाद क्या है?

ईद-ए-मिलाद पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर दुनिया भर के मुसलमान जुलूस निकालते हैं। यह दिन इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी' अल-अव्वल में आता है। सुन्नी और शिया विद्वानों के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म क्रमशः 12वीं और 17वीं रबी' अल-अव्वल को हुआ था। यह दिन विशेष होता है क्योंकि पैगंबर का जन्म और उनकी मृत्यु, दोनों इसी महीने में हुई थीं।

 

Gold Price Today: सोमवार 16 सितंबर को सस्ता हुआ सोना, चांदी 92,000 रुपये के करीब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।