Bank Holidays: फरवरी 2025 में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें हर रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, त्योहारों और जयंती के कारण होने वाली छुट्टियां शामिल हैं। वीकेंड की वजह से बैंक 6 दिन और त्योहारों के कारण 8 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां हर राज्य में एक साथ नहीं होंगी।
