Bank Holiday Friday 18 April 2025: शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 18 अप्रैल को बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यानी, बैंक जाकर निपटाने वाले काम ग्राहकों को गुरुवार को ही ब्रांच जाकर निपटाना होगा। यहां जानिये RBI ने शुक्रवार 18 अप्रैल को छुट्टी क्यों दी है।
शुक्रवार 18 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
शुक्रवार 18 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहने वाले हैं। गुड फ्राइडे के दिन देश के ज्यादातर बैंकों में छुट्टी रहती है। यह ईसाई धर्म का एक अहम त्यौहार है, जो यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार यह दिन पब्लिक हॉलिडे है। इस कारण सभी प्राइवेट, सरकारी और सहकारी बैंक बंद होते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सर्विस जारी रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भरने और दूसरे डिजिटल बैंकिंग काम कर सकते हैं।
अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
18 अप्रैल (शुक्रवार) – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा मनाई जाएगी। ये एक , जो एक आदिवासी त्योहार है।
29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।