Bank Holiday: कल यानी शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इस दिन ईद-ए-मिलाद उन-नबी और थिरुवोणम (ओणम) त्योहार की वजह से पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंक काम नहीं करेंगे। अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
शुक्रवार 5 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक
शुक्रवार 5 सितंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। ईद-ए-मिलाद उन-नबी, जिसे मिलाद-ए-शरीफ या बारा वफात भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास दिन है। इसे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है, कुरान शरीफ की तिलावत होती है और लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं। वहीं, थिरुवोणम यानी ओणम त्योहार केरल का सबसे बड़ा त्योहार है।
सितंबर महीने में छुट्टियां
3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।
4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।
5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।
6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।
12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।
23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।
29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।
30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।
त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।
इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।