Bank Holiday In July 2025: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें राज्यों की पूरी लिस्ट, कब-कहां नहीं खुलेंगी बैंक ब्रांच

Bank Holiday July 2025: बैंक 14 से 20 जुलाई तक के हफ्ते में 5 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक ब्रांच जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो जान लें कि क्या आपके राज्य में इस हफ्ते बैंक बंद है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday July 2025: बैंक 14 से 20 जुलाई तक के हफ्ते में 5 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक ब्रांच जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो जान लें कि क्या आपके राज्य में इस हफ्ते बैंक बंद है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टयों सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दिन है।

आज मेघालय में बंद रहेंगे बैंक

सोमवार 14 जुलाई 2025 को मेघालय में बैंक बंद हैं। इसका कारण है वहां का पारंपरिक त्योहार बेह देन्खलाम। यह त्यौहार जयंतिया समुदाय मनाता है। इसका अर्थ है बीमारी और बुराई को दूर करना। यह फसल और स्वास्थ्य के लिए की जाने वाली पूजा है।


किन तारीखों को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

14 जुलाई (सोमवार)

मेघालय – बेह देन्खलाम त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई (बुधवार)

उत्तराखंड – हरेला पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। यह पर्व खासकर कुमाऊं और कुछ हिमाचल राज्य के एरिया में मनाया जाता है।

17 जुलाई (गुरुवार)

मेघालय – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के दिन बैंक बंद रहेंगे। तिरोत सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

19 जुलाई (शनिवार)

त्रिपुरा – केर पूजा के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। यह पूजा स्थानीय देवता केर को समर्पित होती है।

20 जुलाई (रविवार)

यह साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई की बाकी छुट्टियां

26 जुलाई (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

27 जुलाई (रविवार)

साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी।

28 जुलाई (सोमवार)

सिक्किम – द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

अगर आपको बैंक ब्रांच में न जाकर भी कोई काम करना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। इससे आप पैसे ट्रांसफर करना, बिल भरना, बैलेंस चेक करना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, कैश निकालने या जमा करने जैसे काम करने हैं तो इन्हें छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। खासकर उन राज्यों में जहां बैंक लगातार दो या अधिक दिन बंद रहने वाले हैं।

RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

जुलाई 2025 3 5 14 16 17 19 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
खार्ची पूजा 3
गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस 5
बेह डेइंख्लम 14
हरेला 16
वू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि 17
केर पूजा 19
द्रुकपा त्शे-ज़ि 28

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।