Bank Holiday in March 2025: कल से मार्च का महीना शुरू हो रहा है। अगर आप मार्च में बैंक जानें का प्लान कर रहे हैं तो पहल बैंक की हॉलिडे लिस्ट को जरूर जान लें। ताकि, जब आप ब्रांच जाकर परेशान न हो। मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। 14 दिनों की बैंकों की छुट्टी में पांच रविवार, दो शनिवार और त्योहार के कारण होने वाली छुट्टी शामिल है। बैंक मार्च में त्योहारों के कारण 8 दिन बंद रहने वाले हैं।
मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
मार्च में होली, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, पारसी नववर्ष आदि शामिल है। कई त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। बैंक पूरे देश में एक साथ बंद नहीं होते हैं। जिस राज्य की छुट्टी होती है, बैंक सिर्फ उन्हीं राज्यों में बंद होते हैं। यहां मार्च 2025 की प्रमुख छुट्टियों की लिस्ट दी गई हैं। अगर आपका मार्च में बैंक जाने का प्लान है तो पहले इन छुट्टियों को जान लें।
यहां मार्च 2025 के लिए नेशनल और लोकल छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।
2 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी
7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट - मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
8 मार्च (दूसरा शनिवार) - वीकली छुट्टी
9 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी
13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) - त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी।
15 मार्च (शनिवार): चुनिंदा राज्यों में होली - अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
16 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी
22 मार्च (चौथा शनिवार): वीकली छुट्टी और बिहार दिवस
23 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी
27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र - जम्मू में बैंक बंद
28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा - जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद
30 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी
31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शावल-1)/खुतुब-ए-रमजान - मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।