Get App

Bank Holiday: मार्च में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday in March 2025: कल से मार्च का महीना शुरू हो रहा है। अगर आप मार्च में बैंक जानें का प्लान कर रहे हैं तो पहल बैंक की हॉलिडे लिस्ट को जरूर जान लें। ताकि, जब आप ब्रांच जाकर परेशान न हो। मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। 14 दिनों की बैंकों की छुट्टी में पांच रविवार, दो शनिवार और त्योहार के कारण होने वाली छुट्टी शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 8:56 AM
Bank Holiday: मार्च में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday in March 2025: कल से मार्च का महीना शुरू हो रहा है। अगर आप मार्च में बैंक जानें का प्लान कर रहे हैं तो पहल बैंक की हॉलिडे लिस्ट को जरूर जान लें। ताकि, जब आप ब्रांच जाकर परेशान न हो। मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। 14 दिनों की बैंकों की छुट्टी में पांच रविवार, दो शनिवार और त्योहार के कारण होने वाली छुट्टी शामिल है। बैंक मार्च में त्योहारों के कारण 8 दिन बंद रहने वाले हैं।

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च में होली, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, पारसी नववर्ष आदि शामिल है। कई त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। बैंक पूरे देश में एक साथ बंद नहीं होते हैं। जिस राज्य की छुट्टी होती है, बैंक सिर्फ उन्हीं राज्यों में बंद होते हैं। यहां मार्च 2025 की प्रमुख छुट्टियों की लिस्ट दी गई हैं। अगर आपका मार्च में बैंक जाने का प्लान है तो पहले इन छुट्टियों को जान लें।

यहां मार्च 2025 के लिए नेशनल और लोकल छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें