Get App

Bank Holiday: आज शनिवार 1 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक? क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday on 1 February 2025: आज 1 फरवरी 2025 शनिवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। इस कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि बैंक खुलेंगे या नहीं? वित्तमंत्री फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट में देश की इनकम और खर्च की जानकारी होगी

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 6:15 AM
Bank Holiday: आज शनिवार 1 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक? क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday on 1 February 2025: क्या शनिवार 1 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday on 1 February 2025: आज 1 फरवरी 2025 शनिवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। इस कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि बैंक खुलेंगे या नहीं? वित्तमंत्री फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट में देश की इनकम और खर्च की जानकारी होगी। ऐसे में अगर आप ये सोचकर परेशान है कि बैंक खुलेंगे या नहीं? तो यहां आपको बता रहे है कि आज बैंक खुलेंगे या नहीं?

1 फरवरी को आएगा बजट – क्या आज बैंक होंगे बंद?

आज शनिवार 1 फरवरी को बजट आएगा। ये फरवरी महीने का पहला शनिवार भी है। बता दें कि बजट के दिन शनिवार 1 फरवरी को बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक खुले रहेंगे। अगर आप आज बैंक जाकर काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो 1 फरवरी को ब्रांच जा सकते हैं। 1 फरवरी महीने का पहला शनिवार भी है। पहले शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होता है।

फरवरी 2025 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें