Bank Holiday on Navami: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों का कैलेंडर

Bank Holiday on Navami: भारत में बैंक नियमित वीकेंड के अलावा नेशनल हॉलेडे पर बंद रहते हैं। आज सोमवार 23 अक्टूबर कई जगह बैंक नवमी के कारण बंद रहेंगे। इस साल अक्टूबर में कई त्योहारों के कारण सभी एरिया में बैंक बंद हैं। अगर आप भी आज बैंक जाकर अपना काम निपटाना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि बैंक आपके शहर में खुले है या बंद है

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 12:59 PM
आज सोमवार 23 अक्टूबर को कई जगह बैंक नवमी के कारण बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Navami: भारत में बैंक नियमित वीकेंड के अलावा नेशनल हॉलेडे पर बंद रहते हैं। आज सोमवार 23 अक्टूबर कई जगह बैंक नवमी के कारण बंद रहेंगे। इस साल अक्टूबर में कई त्योहारों के कारण सभी एरिया में बैंक बंद हैं। अगर आप भी आज बैंक जाकर अपना काम निपटाना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि बैंक आपके शहर में खुले है या बंद है।

आज इन राज्यों में दुर्गा पूजा और महानवमी के कारण बंद रहने वाले हैं बैंक

23 अक्टूबर (सोमवार)- महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद हैं।


राज्यों में अलग-अलग दिन बंद हैं बैंक

राज्यों और शहरों में मनाए जाने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों के आधार पर बैंक की छुट्टियां अलग हो सकती हैं। जब भी बैंक ब्रांच बंद होगी तब आप अपने घर से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। यहां आपकों बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट दी गई है।

24 अक्टूबर (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।

25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

27 अक्टूबर, (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

28 अक्टूबर (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद हैं।

31 अक्टूबर (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद हैं।

वीकेंड के कारण बंद रहेंगे बैंक

2) 28 अक्टूबर: चौथे शनिवार की छुट्टी

3) 29 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी

JSW Energy: Q2 में जबर्दस्त मुनाफे का धीमा पड़ा असर, 5% चढ़कर लुढ़क गया शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।