Get App

Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये किन राज्यों में नहीं खुलेंगी ब्रांच

Bank Holiday on Friday 31 October 2025: आज शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। देशभर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर गुजरात में बैंकों की छुट्टी रखी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये किन राज्यों में नहीं खुलेंगी ब्रांच
Bank Holiday: आज 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Friday 31 October 2025: आज शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। देशभर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर गुजरात में बैंकों की छुट्टी रखी गई है। हालांकि, देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच आज खुली रहेंगी और सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (Unity Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को एक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती के अवसर पर गुजरात में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

अक्टूबर 2025 में पूरे महीने कई मौकों पर बैंक बंद रहे हैं। जैसे महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, ईद-ए-मिलाद और करवाचौथ। अब आज महीने का आखिरी बैंक हॉलिडे है। अगर आप गुजरात में रहते हैं, तो आज कोई भी बैंकिंग काम जैसे कैश डिपॉजिट या चेक क्लीयरेंस नहीं हो पाएगा, लेकिन नेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस चालू रहेंगी।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें