Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादार वर्किंग क्लास और नौकरीपेशा शनिवार के दिन बैंक ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम करते हैं। अगर आप भी कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले होंगे या नहीं? कल शनिवार 9 मई को महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। RBI कैलेंडर के मुताबिक कल रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल शनिवार 9 मई को बंद रहेंगे बैंक
कल मई महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के अनुसार बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिये कि कल बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बैंक कल रविंद्रनाथ जयंती के कारण भी पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रखे जाएंगे।
रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण 9 मई को बंद रहेंगे बैंक
रविंद्रनाथ टैगोर जयंती हर साल भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति के महान योगदान को याद करने का मौका देती है। रवींद्रनाथ टैगोर सिर्फ एक कवि ही नहीं, बल्कि लेखक, दार्शनिक, संगीतकार और शिक्षाविद भी थे। उन्होंने भारत को राष्ट्रगान जन गण मन दिया और अपनी रचनाओं से पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पहचान बनाई।
मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
मई 2026 में बैंक हर रविवार 3, 10, 17, 24 और 31 मई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को दूसरा शनिवार और रविंद्रनाथ टैगोर जयंती की वजह से भी बैंक नहीं खुलेंगे। इसके अलावा चौथे शनिवार 23 मई को भी बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा कुछ खास तारीखों पर राज्य के हिसाब से छुट्टियां रहेंगी। 16 मई को कुछ जगहों पर राज्य दिवस मनाया जाएगा।
26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती पर बैंक बंद रह सकते हैं।
27-28 मई को Eid al-Adha के कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट