Bank Holiday: कल गुरुवार 18 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। कल गुरुवार 18 दिसंबर को देश के इस एक राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे वाले हैं। यहां जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 1:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल गुरुवार 18 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल बैंक बंद रहने वाले हैं। कल 18 दिसंबर को मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। जिसके कारण मेघालय में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये दिसंबर महीने में हॉलिडे की पूरी लिस्ट।

गुरुवार 18 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

कल 18 नवंबर को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। मेघालय में खासी भाषा के महान कवि और समाज सुधारक यू सोसो थाम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर राज्य में साहित्यिक कार्यक्रम, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनमें उनके साहित्यिक योगदान और खासी समाज के लिए किए गए कामों को याद किया जाता है।


दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियां - कब और कहां रहेंगे बैंक बंद

अगर आप दिसंबर 2025 में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना जरूरी है। इस महीने कई राज्यों में त्योहारों और पुण्यतिथियों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

18 दिसंबर (गुरुवार) को मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अगले दिन 19 दिसंबर (शुक्रवार) को गोवा में गोवा लिबरेशन डे के कारण बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

20 दिसंबर शनिवार को सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 21 दिसंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 दिसंबर (सोमवार) को फिर से सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

क्रिसमस से पहले 24 दिसंबर (बुधवार) को नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी। 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 26 दिसंबर (शुक्रवार) को नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंकिंग सर्विस पर असर पडे़गा।

27 दिसंबर को चौथा शनिवार और 28 दिसंबर रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

महीने के अंत में 30 दिसंबर (मंगलवार) को मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 दिसंबर (बुधवार) को मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

 

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची चांदी, जानिये बुधवार 17 दिसंबर का सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।