यस बैंक ने जेनजी ग्राहकों को ध्यान में एक खास सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। इस अकाउंट में अकाउंटहोल्डर को डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर कैशबैक, यूपीआई मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर रिवॉर्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट बैक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी।
यस बैंक ने जेनजी ग्राहकों को ध्यान में एक खास सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। इस अकाउंट में अकाउंटहोल्डर को डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर कैशबैक, यूपीआई मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर रिवॉर्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट बैक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी।
12000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर
Yes Bank की इस स्कीम का नाम Yes vibez है। बैंक ने 28 अक्तूबर को इस अकाउंट के बारे में बताया है। इसके मुताबिक, इस अकाउंट में डेबिट कार्ड से होने वाले खर्च पर 12,000 रुपये तक का कैशबैक और यूपीआई मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये तक का रिवॉर्ड मिलेगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट-बैक्ड क्रेडिट कार्ड भी
इस अकाउंट को ओपन करने पर 22,000 रुपये तक के बेनेफिट्स, यस सिक्योरिटीज के जरिए एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट और पहले साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट-बैक्ड क्रेडिट कार्ड फ्री मिलेगा। यस सिक्योरिटीज के ट्रेडिंग अकाउंट पर पहले साल के लिए ब्रोकरेज चार्ज जीरो होगा।
डेबिट कार्ड के कई वेरिएंट्स उपलब्ध
बैंक ने कहा है कि यह अकाउंट जीरो सर्विस चार्ज ऑफर करता है। इस अकाउंट में डेबिट कार्ड के कई वेरिएंट्स हैं। कार्ड डिस्प्ले पिक्चर वाले डेबिट कार्ड का भी ऑप्शन है। दूसरे डेबिट कार्ड पर वेलनेस से जुड़े बेनेफिट्स उपलब्थ हैं। इसमें जिम एक्सेस और हेल्थ एसेसमेंट शामिल हैं।
अकाउंट युवाओं की जरूरतें करता है पूरी
यस बैंक के कंट्री हेड (रिटेल लायबिलिटीज, फी एंड बिजनेस बैंकिंग) धीरज सांघी ने कहा कि इस अकाउंट को युवाओं को ध्यान में रख लॉन्च किया गया है। युवाओं की दिलचस्पी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज में होती है। उनके खर्च करने की आदत के हिसाब से कार्ड पर कई बेनेफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।
BoB का bob Yuva Connect पहले से मौजूद है
पहले से कई दूसरे बैंकों के खास अकाउंट उपलब्ध हैं, जो युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं। इनमें Bank of Baroda का bob Yuva Connect शामिल है। 16 से 29 साल का युवा इस अकाउंट को ओपन कर सकता है। इसमें युवा और पहली बार नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: FD Calculator: 10 लाख का FD 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में करने पर कितनी होगी कमाई? जानिए पूरा कैलकुलेशन
IOB YUVA Connect में भी मिनिमम बैलेंस जरूरी नहीं
bob Yuva Connect में मिनिमम बैलेंस जैसी शर्त नहीं है। यह अकाउंट कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड, फ्री डिजिटल फंड ट्रांसफर और एसएमएस अलर्ट ऑफर करता है। इंडियन ओवरसीज बैंक का IOB YUVA Connect भी पहले से मौजूद है। इसमें मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।