Bank Holiday: कल शनिवार को रक्षाबंधन के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे? चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Raksha Bandhan 9 August 2025: कल शनिवार 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं और कुछ में ब्रांच खुली रहती है। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दूसरे शनिवार के दिन पड़ा है

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: रक्षाबंधन के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Raksha Bandhan 9 August 2025: कल शनिवार 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं और कुछ में ब्रांच खुली रहती है। हालांकि, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दूसरे शनिवार के दिन पड़ा है। महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। यही कारण है कि देश के ज्यादातर सभी बैंकों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

नेटबैंकिंग का करें इस्तेमाल

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस पहले की तरह मिलती रहेंगी। अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा जाना है, तो बेहतर होगा कि आप अगल हफ्ते का प्लान कर लें।

अगस्त 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? जानें छुट्टियों की पूरी जानकारी

अगस्त का महीना आमतौर पर त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। अगस्त 2025 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें कुछ वीकेंड की छुट्टियां हैं और बाकी अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर आधारित हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो पहले से बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना बेहतर होगा।


हर हफ्ते के वीकेंड पर छुट्टियां

भारत में हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलतीं। इस बार वीकेंड की कुल 7 छुट्टियां होंगी।

9 अगस्त – दूसरा शनिवार

10 अगस्त – रविवार

17 अगस्त – रविवार

23 अगस्त – चौथा शनिवार

24 अगस्त – रविवार

31 अगस्त – रविवार

त्योहारों के कारण बैंक कब बंद रहेंगे?

अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

8 अगस्त (शुक्रवार) – तेंडोंग ल्हो रुम फात

बैंक बंद: गंगटोक

9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा

बैंक बंद: अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, शिमला, भुवनेश्वर

13 अगस्त (बुधवार) – पैट्रियट्स डे

बैंक बंद: इम्फाल

15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष / जन्माष्टमी

नेशनल हॉलिडे – देशभर के सभी बैंक बंद

16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती

बैंक बंद: आइज़ॉल, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, रायपुर, रांची, विजयवाड़ा, गंगटोक, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर

19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम जयंती

बैंक बंद: अगरतला

25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव

बैंक बंद: गुवाहाटी

27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / संवत्सरी

बैंक बंद: मुंबई, बेलापुर, नागपुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पणजी

28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई

बैंक बंद: भुवनेश्वर, पणजी

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त 2025 8 9 13 15 16 19 25 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी की पूरी लिस्ट दिन
तेंदोंग ल्हो रम फातो 8
रक्षाबंधन/झूलाना पूर्णिमा 9
देशभक्ति दिवस 13
स्‍वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष – पतेती (पारसी शहेनशाही)/जनमाष्टमी 15
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्‍ण जयंती 16
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन 19
तिरुभव श्रीमंत शंकरदेव की तिथि 25
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी 27
गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई 28

PM Kisan Yojana: बढ़ेगा पीएम किसान योजना का अमाउंट! सरकर ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।