Credit Cards

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की लिस्ट

Bank Holiday: कल शनिवार 13 सितंबर को बैंक बंद होंगे या नहीं? अगर आप भी कल बैंक के काम से ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि बैंक बंद होंगे या नहीं। कल शनिवार 13 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 3:36 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल शनिवार 13 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल शनिवार 13 सितंबर को बैंक बंद होंगे या नहीं? अगर आप भी कल बैंक के काम से ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि बैंक बंद होंगे या नहीं। कल शनिवार 13 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद होते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाना है, तो आपको अपना प्लान कैंसिल करना होगा। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं।

सितंबर महीने की वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।


7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

सितंबर महीने में छुट्टियां

3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।

4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

 ITR Filing 2025: सितंबर 15 तक नहीं फाइल किया आईटीआर? तो लगेगा जुर्माना और जाना पड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।