Bank Holiday: स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगे बैंक, क्या शनिवार जन्माष्टमी पर भी है छुट्टी?

Bank Holiday: देश में शनिवार 16 अगस्त की जन्माष्टमी है। ये महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांक, जन्माष्टमी के कारण ज्यादातर बैंक ग्राहक यही मान रहे हैं कि बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
शनिवार 16 अगस्त की जन्माष्टमी है। ये महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

Bank Holiday:  देश में शनिवार 16 अगस्त की जन्माष्टमी है। ये महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांक, जन्माष्टमी के कारण ज्यादातर बैंक ग्राहक यही मान रहे हैं कि बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जन्माष्टमी के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होते। कुछ राज्यों में बैंक खुल रहते हैं। RBI की लिस्ट के मुताबिक यूपी में बैंक बंद रहेंगे लेकिन दिल्ली में ब्रांच खुल रहेंगीदिल्ली में जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी नहीं है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी बैंक खुले रहेंगे।

जन्माष्टमी के दिन इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

16 अगस्त, 2025 को जन्माष्टमी यानी कृष्ण जयंती के कारण उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, श्रीनगर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक शनिवार 16 अगस्त के दिन त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा और हिमाचल प्रदेश में खुले रहेंगे। यहां बैंक ब्रांच में सामान्य तरीके से कामकाज होगा।

कल शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे बैंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को देशभर के बैंकों में पब्लिक हॉलिडे रहेगा। इस दिन बैंकिंग सर्विस ब्रांच स्तर पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। यह छुट्टी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अधिसूचित छुट्टियों की सूची में शामिल है और सभी सरकारी व निजी बैंकों पर लागू होगा।


अगस्त 2025 की छुट्टियों की लिस्ट

15 अगस्त (शुक्रवार)  स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष / जन्माष्टमी  पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी की याद में मनाया जाता है।

16 अगस्त (शनिवार)  जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) / कृष्ण जयंती  छुट्टी कई शहरों में जैसे चेन्नई, हैदराबाद, रांची, जम्मू आदि में बंद रहेंगे।

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का पर्व है, जो भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है।

19 अगस्त (मंगलवार)  महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती  केवल अगरतला में छुट्टी

25 अगस्त (सोमवार)  श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि  केवल गुवाहाटी में छुट्टी

27 अगस्त (बुधवार)  गणेश चतुर्थी / संवत्सरी / गणेश पूजा  मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों में छुट्टी

28 अगस्त (गुरुवार)  गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई  भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी

शेयर बाजार की छुट्टी

बीएसई और एनएसई भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे। 

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त 2025 8 9 13 15 16 19 25 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी की पूरी लिस्ट दिन
तेंदोंग ल्हो रम फातो 8
रक्षाबंधन/झूलाना पूर्णिमा 9
देशभक्ति दिवस 13
स्‍वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष – पतेती (पारसी शहेनशाही)/जनमाष्टमी 15
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्‍ण जयंती 16
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन 19
तिरुभव श्रीमंत शंकरदेव की तिथि 25
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी 27
गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई 28


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।