Bank Holiday: देश में शनिवार 16 अगस्त की जन्माष्टमी है। ये महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांक, जन्माष्टमी के कारण ज्यादातर बैंक ग्राहक यही मान रहे हैं कि बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जन्माष्टमी के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होते। कुछ राज्यों में बैंक खुल रहते हैं। RBI की लिस्ट के मुताबिक यूपी में बैंक बंद रहेंगे लेकिन दिल्ली में ब्रांच खुल रहेंगी। दिल्ली में जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी नहीं है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी बैंक खुले रहेंगे।
