Get App

Gold Silver Rate Today: 12000 रुपये महंगी हो गई चांदी, सोने की कीमत में भी तेज उछाल, लेटेस्ट रेट जानिए

Gold Silver Rate Today: दिल्ली में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। चांदी 12 हजार रुपये उछलकर 2.77 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जबकि सोना 1.56 लाख रुपये के पार चला गया। जानिए किस वजह से कीमतों में आया बड़ा उछाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 12, 2026 पर 7:01 PM
Gold Silver Rate Today: 12000 रुपये महंगी हो गई चांदी, सोने की कीमत में भी तेज उछाल, लेटेस्ट रेट जानिए
चांदी 12,000 रुपये यानी 4.53 फीसदी उछलकर 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

Gold Silver Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। साथ ही, पश्चिम एशिया में भू राजनीतिक तनाव फिर बढ़ा है। इसके चलते घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की खरीदारी बढ़ गई।

सोना 1.56 लाख रुपये के पार

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1500 रुपये महंगा होकर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोमवार को इसका भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में सोने की कीमत में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

चांदी में 12 हजार रुपये की छलांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें