Get App

Bank Holiday: आज दिल्ली-मुंबई में खुली रहेंगे बैंक, नहीं होगी जन्माष्टमी की छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday on Janmashtami: आज शनिवार 16 अगस्त 2025, को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह महीने का तीसरा शनिवार भी है। आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन त्योहार के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 7:14 AM
Bank Holiday: आज दिल्ली-मुंबई में खुली रहेंगे बैंक, नहीं होगी जन्माष्टमी की छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: शनिवार को यहां बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Janmashtami: आज शनिवार 16 अगस्त 2025, को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह महीने का तीसरा शनिवार भी है। आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन त्योहार के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

यहां मिलेंगी सामान्य बैंकिंग सर्विस

वहीं, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा और हिमाचल प्रदेश में बैंक आज भी पूरी तरह खुले रहेंगेइन राज्यों के लोग अपने सभी बैंकिंग काम सामान्य रूप से कर सकते हैं।

डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें