Credit Cards

Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने किन राज्यों में किया है छुट्टी का ऐलान

Bank Holiday: कल मंगलवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। महाअष्टमी और दुर्गाअष्टमी के कारण प्राइवेट और सरकारी बैंक नहीं खुलेंगे। सितंबर-अक्टूबर में 2025 त्योहारों का महीना है। इनमें दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं

अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल अष्टमी के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल मंगलवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। महाअष्टमी और दुर्गाअष्टमी  के कारण प्राइवेट और सरकारी बैंक नहीं खुलेंगे। सितंबर-अक्टूबर में 2025 त्योहारों का महीना है। इनमें दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

मंगलवार 29 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक

मंगलवार 30 सितंबर को महाअष्टमी है। महाअष्टमी, जिसे दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है, नवरात्रि के आठवें दिन मनाई जाती है और इसे दुर्गा पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है, जो शक्ति, सौम्यता और पवित्रता का प्रतीक हैं। महाअष्टमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का संदेश देता है।


सितंबर महीने में छुट्टियां

3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।

4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी और दुर्गा अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।