Bank Holidays April 2026: क्या कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं? अगर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो कल की छुट्टी दी हुई है। लेकिन ये छुट्टी सिर्फ केरल में है। केरल राज्य में 2 अप्रैल को बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत में बैंक छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
1 अप्रैल: सालाना क्लोजिंग
1 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। हालांकि मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहे।
2 अप्रैल को केरल में मौंडी थर्सडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रह सकते हैं।
14 अप्रैल: कई त्योहार एक साथ
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट