Bank Holidays: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन कुछ मामलों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बताते हैं कि आज शनिवार को बैंकों में काम होगा या नहीं?
क्या आज शनिवार 17 फरवरी को बैंक की छुट्टी है?
नहीं, आज शनिवार 17 फरवरी 2024 को बैंक अवकाश नहीं है। बैंक अपने नियमित समय के अनुसार काम करेंगे। वहीं, अगले शनिवार यानी 24 फरवरी को बैंकों की छुट्टी होगी क्योंकि वो चौथा शनिवार होगा।
फरवरी 2024 में बैंक हॉलिडे
18 फरवरी 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
19 फरवरी 2024- छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद।
20 फरवरी 2024- राज्य दिवस के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहे.
24 फरवरी 2024- दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 फरवरी 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 फरवरी 2024- न्योकुम के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।