Bank Holidays in December 2022: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने दिसंबर में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। ये 13 छुट्टियां हर एक राज्य में नहीं है लेकिन राज्यों की बैंकों की छुट्टी मिलाकर इनकी गिनती 13 होती है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार की वीकेंड हॉलिडे शामिल हैं। बैंक वीकेंड की छुट्टियों के कारण एक महीने में 6 दिन बंद रहते हैं। इस हिसाब से त्योहारों के कारण बैंक दिसंबर महीने में सात दिन बंद रहने वाले हैं। दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन के कारण बंद रहने वाले हैं।
