Bank Holiday: कल से दिसंबर महीना शुरू हो रहा है। दिसंबर महीने के पहले दिन सोमवार 1 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के कई राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं। दिसंबर 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुल 13 बैंक हॉलिडे का ऐलान किया है। ये छुट्टियां हर राज्य के त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और स्मृति दिवसों के आधार पर तय की गई है। यहां जानें RBI ने कल 1 दिंसबर को किस कारण बैंकों को छुट्टी दी है।
सोमवार 1 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक
1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे। यहां राज्य स्थापना दिवस (State Inauguration Day) और इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है। 1 दिसंबर इन दोनों राज्यों के लिए बेहद खास दिन होता है। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का स्थापना दिवस होने के कारण यहां सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे।
दिसंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिसंबर 2025 में बैंक कब-कहा बंद रहेंगे?
1 दिसंबर (सोमवार) – अरुणाचल प्रदेश
इंडिजिनस फेथ डे पर राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के कारण अवकाश।
12 दिसंबर (शुक्रवार) – मेघालय
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस।
18 दिसंबर (गुरुवार) – छत्तीसगढ़ व मेघालय
गुरु घासीदास जयंती और यू सोसो थम पुण्यतिथि।
19 दिसंबर (शुक्रवार) – गोवा
24 दिसंबर (बुधवार) – मेघालय, मिजोरम
क्रिसमस—अधिकतर राज्यों में बैंक बंद।
मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन; हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती।
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह जयंती।
मेघालय में यू कियांग नांगबाह दिवस और सिक्किम में तामु लोसर।
मिजोरम और मणिपुर में नया साल ईव पर अवकाश।