Bank Locker Keys: देश में लाखों लोग बैंक लॉकर में महंगी ज्वैलरी और जरूरी डॉक्यूमेंट रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर सभी बैंक लॉकर की सर्विस देते हैं। बैंक लॉकर कार इस्तेमाल करने के लिए बैंक सालान चार्ज लेते हैं। ये चार्ज साल में एक बार लिया जाता है। ये चार्ज बैंक लॉकर के साइज और ब्रांच के लोकेशन पर निर्भर करता है। बैंक लॉकर के साथ ग्राहकों को एक चाबी देता है और एक चाबी अपने साथ रखता है।
बैंक लॉकर को खोलने के लिए 2 चाबियां (Bank Locker Keys) होती है। एक चाबी बैंक अपने पास रखता है और दूसरी चाबी ग्राहक को मिलती है। बैंक लॉकर खोलने के लिए बैंक पहले अपनी चाबी लॉकर में लगाता है और ग्राहक अपनी चाबी को लॉकर में लगाता है। बैंक लॉकर दोनों चाबी के साथ लगाने पर ही खुलता है। बिना दोनों चाबियों के लॉकर नहीं खुल सकता। ऐसा कई बार देखा गया है कि ग्राहक अपनी चाबी खो देता है। ऐस में आप क्या करेंगे। आपको अपनी चाबी के लिए क्या करना होगा।
पहले चाबी खोने की शिकायत को पुलिस को करनी होगी
बैंक लॉकर में ज्यादार सभी महंगी गोल्ड डायमंड ज्वैलरी या डॉक्यूमेंट रखते हैं। इसलिए चाबी खोने पर पहले पुलिस को शिकायत करनी होगी। जैसे सिम कार्ड खोने पर पहले पुलिस को शिकायत करनी होती है। वैसे ही बैंक लॉकर की चाबी खोने पर बैंक में शिकायत करनी होगी।
बैंक को देनी होगी जानकारी
HDFC बैंक के मुताबिक ग्राहकों को लॉकर की चाबी फिर से लेने क लिए लॉकर की चाबी, नंबर, पुलिस FIR कॉपी और एप्लिकेशन के साथ अप्लाई करना होगा। बैंक आपको नई चाबी देने के लिए चार्ज लेगा। इसके बाद बैंक आपको बताएगा की चाबी कब और कहां से मिलेगी। नई चाबी लेने के लिए आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। कई बार ग्राहकों ने ये शिकायत की है कि डुप्लिकेटे चाबी में गड़बड़ होने का जोखिम होता है।
ग्राहकों के पास ये भी है ऑप्शन
अगर ग्राहक चाहें तो पहले लॉकर को तुड़वा कर सारा सामान दूसरे बैंक लॉकर में शिफ्ट कर सकते हैं लेकिन इसका सारा खर्च ग्राहक को उठाना होगा। लॉकर को तोड़ने और चाबी बदलने पर 1,000 रुपये फीस और जीएसटी देना होगा। चाबी खो जाने पर नया बनवाना महंगा रहता है इसलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक लॉकर चाबी का ध्यान रखें।