FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने करोड़ो ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने बल्क एफडी पर ब्याज दरें रिवाइज कर दी हैं। ये नई दरें 12 फरवरी 2024 से लागू हो गई है। बल्क एफडी का मतलब है 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये की एफडी। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
