बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए शुरू की नई सर्विस, UPI के जरिये मिल सकेगा लोन, जानिये डिटेल

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब वे UPI के जरिए आसानी से छोटा लोन ले सकेंगी। यानी, महिलाओं को ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है।

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब वे UPI के जरिए आसानी से छोटा लोन ले सकेंगी। यानी, महिलाओं को ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा खास तौर पर महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए है और देश में पहली बार इस तरह की क्रेडिट लाइन UPI से जोड़ी गई है।

इस योजना के तहत जिन महिलाओं के पास जन धन खाता (PMJDY) है, वे 5,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट ले सकती हैं। खास बात यह है कि इस पैसे का इस्तेमाल वह सीधे अपने मोबाइल से UPI ऐप के जरिए कर सकती हैं। उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे पेमेंट करना, पैसे भेजना और लोन चुकाना जैसे काम फोन से ही कर सकती हैं।

इस सुविधा को NPCI, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और दीनदयाल अंत्योदय योजना के साथ मिलकर शुरू किया गया है। इसका मकसद गांव की महिलाओं को आसान और सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना है, क्योंकि अक्सर उन्हें बैंक से लोन लेने में दिक्कत होती है।


इससे महिलाओं को जरूरत के समय तुरंत पैसे मिल सकेंगे और धीरे-धीरे उनका क्रेडिट रिकॉर्ड भी बनेगा। इससे भविष्य में उन्हें बड़े लोन लेने में भी आसानी होगी। यह पहल डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Oil Price Crash: कच्चे तेल के दाम क्रैश, 16% गिरा भाव... ट्रंप के बयान का दिखा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।